VIDEO: खरबंदा गारमेंट्स पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा










हापुड़: हापुड़ कोतवाली पुलिस ने नकबजन गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपए के रेडीमेड गारमेंट, टी शर्ट, जींस, नकबजनी के औजार व एलईडी आदि बरामद किए हैं। बदमाशों ने ये रेडीमेड गारमेंटस हापुड़ कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बुलंदशहर रोड पर स्थित खरबंदा गारमेंटस की दुकान में नकब लगा कर चोरी किए थे। बदमाश चोरी किए माल को थैलों में भरकर ले गए थे।

हापुड़ पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी कमेला रोड से रात्रि में उस समय की जब वे माल का बटवारा कर रहे थे और पुलिस चैकिंग करते हुए बदमाशों के निकट तक पहुंच गई। पकड़े गए बदमाश भी खरबंदा गारमेंट्स से कुछ ही दूरी पर रहते हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक एस. के. मिश्र ने बताया कि “गिरोह का सरगना शातिर अपराधी है और हापुड़, बाबूगढ़ व गढ़मुक्तेश्वर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है।”

पकड़े गए बदमाशों में गिरोह का सरगना राजीव विहार हापुड़ का राहुल व उसके दो साथी छज्जुपुरा के अभिषेक व तरुण है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:







Related Posts

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

🔊 Listen to this निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला पटेल नगर में एक अस्पताल का निर्माण हो रहा है जहां…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

एंबुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
error: Content is protected !!