हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके में ग्रामीणों में इस समय दहशत बनी हुई है। गांव में एक जंगली जानवर के पंजे के निशान और नील गाय का शव मिलना इसी ओर इशारे कर रहा है कि क्षेत्र में तेंदुए ने दस्तक दे दी है। बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गंगा खादर के भगवंतपुर के जंगल में नीलगाय का शव मिला जिसपर जानवर के हमले के निशान हैं और पास ही एक जंगली जानवर के पंजों के निशान मिले। आशंका है कि नील गाय पर तेंदुए ने शिकार करने के उद्देश्य से हमला किया लेकिन उसे किन्हीं कारणों से निवाला न बना सका। ग्रामीणों में इस समय दहशत व्याप्त है। अकेले निकलने से इस समय सभी कतरा रहे हैं। वहीं मामले की सूचना वन विभाग को भी दी जा रही है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























