हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): त्यागी मार्केट व्यापार संघ द्वारा त्यागी मार्केट पर संजय प्रजापति को उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के सदस्य मनोनीत किए जाने पर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा प्रदीप त्यागी, संजीव त्यागी, योगेंद्र चौधरी, मनोज त्यागी, ताहिर अली, अशोक खोरवाल, सौरभ त्यागी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर संजय प्रजापति ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रजापति समाज हमेशा भाजपा की नीतियों के समर्थन में खड़ा रहा है। वह योगी सरकार की सभी वर्गों की जन कल्याणकारी नीतियों विकास एवं कानून व्यवस्था को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर पुनः उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से योगी सरकार को लाने का काम करेंगे।






















