👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर आरोपित ने महिला को जमकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि मामला तीन जनवरी की शाम का है जब महिला जंगल में गई हुई थी। अकेला पाकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर फरार हो गया। महिला ने घर पहुंच कर पति को आपबीती सुनाई जिसके बाद पति पत्नी को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884

































