👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ की बीपीईएस द्वितीय वर्ष की छात्रा गायत्री रावत ने चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय की इंटरकॉलिजियेट गेम्स में विश्विद्यालय परिसर में आयोजित 57 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। गायत्री रावत की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ० गंगादास सिंह बीपीईएस विभाग के ममता कोहली, गौरव कुमार, विकास मोहन तथा समस्त रुद्रा परिवार ने उसे हार्दिक बधाई व शुभकामनाये दी है तथा गायत्री रावत के परिवार वाले भी प्रसन्न है। गायत्री रावत ने अपने परिवार कॉलेज व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दें कि 20 वर्षीय गायत्री श्यामपुर जट्ट की रहने वाली हैं।
































