हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में सोमवार को हाफिजपुर ग्राम बिगास में प्रधान अमरीश कुमार के आवास पर एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि ने की व संचालन जिला अध्यक्ष राजेंद्र कोरी ने किया। स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं गढ़ विधानसभा प्रभारी पंडित गोपाल शर्मा का ग्राम पहुंचने पर प्रधान अमरीश कुमार के साथ-साथ ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर बड़े ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने कहा कि मिशन 2022 को लेकर ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं, एवं व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। यूपी में युवा बेरोजगार हैं, महिलाओं के साथ दिन प्रतिदिन अत्याचारों में वृद्धि हो रही है, व्यापारियों की हत्याएं एवं साथ लूटपाट हो रही है, आज यूपी की जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी है और यूपी में बदलाव चाहती है।
साथ ही पार्टी का विस्तार करते हुए ग्राम प्रधान अमरीश कुमार को किसान प्रकोष्ठ जिला हापुड़ का जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया एवं राज कुमार गौतम को जिला सचिव किसान प्रकोष्ठ, अजय कुमार को जिला सचिव, उधम सिंह को जिला महासचिव, हरवंश सागर को उपाध्यक्ष ब्लॉक सिंभावली, दिनेश कुमार को जिला सचिव युवा प्रकोष्ठ, संजीव कुमार को जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, किशोरीलाल को जिला संरक्षक अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, नीतू को सचिव ब्लॉक सिंभावली, सोनपाल को सचिव ब्लॉक सिंभावली को पार्टी में सह सम्मान नियुक्त किया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रति शपथ लेते हुए जनहित में कार्य करने की शपथ ली।
स्वागत कार्यक्रम में मनोज कुमार, कुलदीप शर्मा, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, किशोरी लाल, राजकुमार, सोनपाल, अजय कुमार, सुनील, पप्पू, रिंकू कुमार, पं.आशीष शर्मा, पं.लोकेश शर्मा, पं.सुनील शर्मा, सुनीता गौतम, सीमा, राजरानी, नीतू, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।





















