हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला कन्हैयापुरा की एक 65 वर्षीय महिला कोरोना की जंग हार गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक प्रेस नोट में दी है। कोरोना से जंग हारने वालों की संख्या बढ़कर अब जनपद हापुड़ में 11 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार जनपद हापुड़ में शनिवार को 36 व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई जबकि 34 व्यक्ति कोरोना से जंग जीतकर अपने परिवार में पहुंच गए। (ehapurnews.com)
आज कोरोना से जंग हारने वाली महिला हाईपरटेंशन बीमारी से पीड़ित थी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 15 जून को वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। आज महिला ने मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह द्वारा ट्वीटर पर शेयर की गई जानकारी कुछ इस प्रकार है:
आंकड़ों पर एक नज़र:
COVID19 District Response (20/6)
Active Cases: 211
Recovered: 197
Deaths: 11
Test Reports Awaited: 653

90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:































