हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रेलवे सलाहकार समिति दिल्ली मंडल के सदस्य व हापुड़ के नौजवान प्रवीण सेठी ने बुधवार को दिल्ली रेलवे बोर्ड की बैठक में 16 सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया और एक ज्ञापन उत्तर प्रदेश रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक को दिया।
प्रवीण सेठी ने बताया कि हापुड़ जंक्शन मुरादाबाद रेल मंडल का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है। उन्होंने 16 मांगें बोर्ड बैठक में प्रमुखता से रखी है- हापुड़ से मथुरा व वृंदावन के लिए एक ट्रेन संचालित की जाए। जयपुर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रैस को पुनः शुरु किया जाए, पर लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति से स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग को चार लेने कराए जाने, आवास विकास मेरठ रोड एक टिकटघर चालू कराने, लाकडाउन में बंद रेलों का संचालन शुरु कराने, श्रमजीवी एक्सप्रेस और काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रैनों का ठहराव किए जाने, स्टेशन गेट पर मेटल ड़िटेक्टर लगवाने, टीटीई और कोच अटेंडेंट की एक जैसी वर्दी को अलग-अलग करने और हापुड़ स्टेशन का सुंदरीकरण किए जाने की मांग की गई है।
हापुड़ में खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249



























