हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्रीनगर कॉलोनी में साफ पानी बह रहा है। तस्वीरें मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे की हैं जहां खुदाई के समय पाइप लाइन फट गया जिससे लाखों साफ पानी नाली में बहने लगा। बताया जा रहा है कि खुदाई के समय यह पाइपलाइन अचानक फट गई जिसे सही कराने की जगह सभी गायब हो गए। खास बात यह है कि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के घर से चंद कदमों की दूरा पर पाइपलाइन फटने से यहां पानी बर्बाद हो रहा है। गीता मार्ग पर सड़क पर पानी-पानी हो गया। हापुड़ में सिर्फ श्रीनगर ही नहीं बल्कि जबकि खुदाई का काम होता है तो पाइपलाइन अक्सर फट जाती है। अधिकारियों की लापरवाही से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। वहीं चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के घर के पास पाइपलाइन फटने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सोचिए की अगर नगर पालिका के चेयरमैन के घर के पास यही हालात है तो आसपास क्या तस्वीर होगी? साफ पानी की इस बर्बादी का जिम्मेदार कौन है? एक तरफ तो जल संरक्षण के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं तो वहीं पानी की इस बर्बादी से सरकार की योजनाओं को पलीता लग रहा है। खबर लिखे जाने तक लाखों लीटर पानी बर्बाद हो चुका है।
New Year Offer: Donald’s पर पाएं 15% OFF, 9602205929, 8630926262

























