हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किन्हीं शरारती तत्वों ने भाजपा का झंडा लपेट दिया जिससे गुस्साए रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। चौधरी चरण सिंह के चेहरे पर भाजपा का झंडा मास्क के रुप में लपेटे जाने की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, युवा जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर हापुड़ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि किन्हीं शरारती तत्वों ने यह हरकत की है जिससे रालोद कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है। गुस्साए रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारी मामले में जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। साथ ही सीसीटीवी की मदद से उन शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटी है।
वूलन बंपर धमाका सेल, साथ में गिफ्ट भी FREE: 9927143205

























