कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी का गठन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पीर बहाउद्दीन स्थित सूफी मोहम्मद हुसैन पब्लिक स्कूल में रविवार को कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष प्रदीप राणा मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। उनके साथ मेरठ सेवादल जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम, मेरठ सेवादल जिलाध्यक्ष ईरशाद अब्बासी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के उपाध्यक्ष नौशाद सैफी भी पहुंचे।
मुख्य अतिथियों के हापुड़ पहुंचने पर सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला संयोजक निसार पठान ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उनका फूल मालाओं और ढोल बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल और प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव अंकित शर्मा भी पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 138 वें स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय झंडा तिरंगा को सलामी दी। इसके पश्चात कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की कार्यकारिणी गठन का कार्यक्रम शुरू किया गया।
मुख्य अतिथियों ने इकराम राइन को नगर अध्यक्ष (गढ़), इदु खान को नगर अध्यक्ष (पिलखुवा), सद्दाम अब्बासी को नगर अध्यक्ष (हापुड़), जलालुद्दीन सैफी को जिला उपाध्यक्ष,अति कुर रहमान, मेहराज अब्बासी, नौशाद अब्बासी, नईम अब्बासी,निसार अहमद को जिला महासचिव तथा फरदीन, महबूब कुरैशी, इलियास, नूर हसन, चांद अब्बासी, जहीर चौधरी, शादक कुरैशी, उस्मान सैफी, जहीर इदरीसी, राजू भारती, शहजाद मेवाती, फरदीन, नदीम सलमानी, चांद अब्बासी, दानिश, मुजाहिद अब्बासी और वाहिद सैफी को जिला सचिव एवं जमील अहमद को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत कर मनोनयन पत्र सौंपा हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष प्रदीप राणा ने कहा हैं कि यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार व प्रसार करें और संगठन को मजबूत बनाएं।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा हैं कि शहर में हर बूथ पर लोगों को खड़ा करने की जिम्मेदारी सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं की हैं। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग ने किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, नरेश भाटी,हसन आतिफ, सुखपाल गौतम, यशपाल ढिलौर, जमील अहमद, अब्दुल कलाम, राहुल शर्मा, भरतलाल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!