हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पति-पत्नी के बीच प्रेम का बेहद गहरा रिश्ता होता है। जब प्रेम ज्यादा होता है तो एक दूसरे के बिना रह पाना भी असंभव होता है। जनपद की तीर्थनगरी में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां अपने पति की तेरहवीं करने आई महिला की भी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर का है जहां कुछ दिन पहले मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के सेक्टर पांच निवासी चमन कली अपने पति विशंभर की तेरहवीं करने के लिए ब्रजघाट आई थी। गंगा में स्नान कर जब महिला जरुरतमंदों को कपड़े वितरित कर रही थी तभी उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में बेहद प्यार था। पति की मौत का दुख पत्नी सह नहीं पाई जिसके चलते उसकी भी मौत हो गई।
Christmas Offer: Donald’s पर पाएं 15% OFF, 9602205929, 8630926262
























