हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार में रविवार को भगवान शान्तिनाथ विधान पाठ का आयोजन स्व. राजेश जैन के परिजनों द्वारा कराया गया। जैन धर्म के सैकड़ों अनुयायियों ने पीत वस्त्र पहनकर श्रद्धापूर्वक विधान में बैठकर-पूजा अर्चना की। जैन समाज के महामंत्री अशोक जैन ने बताया कि शान्तिनाथ विधान में बैठ कर पूजा अर्चना करनें से हमारे पापों का नाश होता है, मन शान्त एवं पवित्र बनता है। इस दौरान विकास जैन, अशोक जैन, बीनू जैन एडवोकेट, आर के जैन, अमित जैन सहित अनेक लोगों ने विधान पाठ में भाग लिया।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884
























