👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ भारतीय जनता पार्टी के स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक राजेश वर्मा एवं राहुल शर्मा की अगुवाई में अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला बराही स्थित शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने बाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नरेंद्र पटवारी, मोना पंडित, फुरकान, राकेश कुमार, पंकज, संजू बिजली वाले आदि मौजूद रहे।


























