हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): क्रिसमस पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में कार्य करते हुए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हापुड़ की टीम ने गांव महमूदपुर के इमरान खान , मोहल्ला ब्रह्मनन हापुड़ के विनोद कुमार, ग्राम अकडौली के देवेंद्र कुमार, ग्राम महमूदपुर के कृष्ण सिंह, ग्राम घुघराला के नजर अली, मोहम्मद अली, शहजाद चौधरी एवं ग्राम हरसिंहपुर के कमल सिंह ,ग्राम सादिकपुर के जय सिंह से दूध के नमूने संग्रहित किये गये, इसके साथ ही हाजी किराना स्टोर पुराना बाजार हापुड़ के प्रतिष्ठान से अरहर की दाल एवं सरसों के तेल के नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















