👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को एक ऑटो और बस की भिड़ंत हो गई जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ऑटो चालक घायल हो गया जिसे चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
बता दें कि मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर अंडरपास का है जहां एक एक सीएनजी ऑटो और बस में भिड़ंत हो गई जिसमें ऑटो चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ऑटो चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
































