हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्राफा एसोसिएशन के चुनाव में अरविंद शर्मा गुट के पांच प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया। जिसमें लोकेश रोहतगी को प्रधान, बिरेंद्र कुमार पिल्लू को मंत्री, आयुष शर्मा को कोषाध्यक्ष, उपमंत्री संजय अग्रवाल, आडिटर दीपक कुमार को चुना गया। इन पदों के सामने किसी अन्य ने आवेदन नहीं किया। बुधवार को तीन बजे तक आवेदन होना था, जिसमें नवनीत शर्मा और जतिन गोयल ने आवेदन पत्र भरा है, इस पद के लिए 27 दिसम्बर को चुनाव सम्पन्ने होगा। उसके बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। निर्विरोध जीतने से अरविंद शर्मा गुट में खुशी की लहर है। लोगों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिक करते हुए बधाई दी। बधाई देने वालों में संजय सर्राफ, दिनेश बंसल, जोनी, सौरभ सर्राफ, अश्वनी सर्राफ, मंटे सर्राफ, सचिन सर्राफ, हिमांशु सर्राफ, कपिल सर्राफ, संजय खजांपी, बब्लू सर्राफ, चंदन सर्राफ आदि उपस्थित थे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























