हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपराधिक तत्वों की खोज में जुटी थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एक आरोपी को बुलैट बाइक के साथ दबोच लिया जबकि उसके साथी फरार है। बुलैट पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी है।
पुलिस ने बताया कि दरोगा बनी सिंह गांव टियाला बाईपास के निकट गश्त पर थे कि एक बुलैट पर सवार लोगों को रुकने का इशारा किया तो वे बाइक छोड़ कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया जिसकी पहचान मजीदपुरा हापुड़ के मुश्ताक के रुप में की गई है। उसके दो साथी फरार है। पुलिस ने मुश्ताक के कब्जे से एक छुरी भी बरामद की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
























