हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की निवासी डॉक्टर संगीता कुमार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कैंपस में हुए दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि सौंपी गई। डॉक्टर संगीता ने सीसीएस से समाजशास्त्र में पीएचडी की है।
बता दें कि हापुड़ के न्यू कवि नगर निवासी डॉ संगीता फिलहाल आगरा के श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है। उनके पति बुलंदशहर निवासी मुकेश कुमार लखनऊ में उद्यान विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात है। संगीता को बचपन से ही पढ़ने का शौक है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में पीएचडी की है। मेरठ में यूनिवर्सिटी के कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें पीएचडी की उपाधि सौंपी गई जिससे परिवार में हर्ष की लहर है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






















