हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में रसोई कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 छात्रों ने हिस्सा लिया जिसमें रमा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीएसए अर्चना गुप्ता और प्रधानाचार्य पारुल त्यागी ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली प्राथमिक विद्यालय बिहुनी की रमा शर्मा को 35 सौ रुपए, दूसरे स्थान हासिल करने वाली शिवा प्राथमिक विद्यालय की सुमन को 25 सो रुपए और तीसरा स्थान हासिल करने वाली आलापुर के प्राथमिक विद्यालय की रिहाना को 15 सो रुपए की इनाम राशि दी गई। अन्य सभी को ढाई सौ रुपए और रसोईया का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि निर्णायक समिति में डीआईओएस निशा अस्थाना, जिला अभिहित अधिकारी पवन कुमार, बबीता त्यागी शेफ गोल्डन सिंह और पांच छात्राएं शामिल रही। इस प्रतियोगिता में संजय कुमार, जुनेद मलिक, मनप्रीत खेरा आदि मौजूद रहे।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






















