👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने पांच एटीएम कार्ड, तीन हजार रुपए नकद और एक कार बरामद की है। आरोपी बुलंदशहर के गांव शिकारपुर चिट्ठा का आफताब है। जो कि लोगों के साथ धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर उनके पैसे ऐठता था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।





























