👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात करीब 11:30 बजे घर के बाहर खड़ी चोरी हुई कार की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी को खोलकर उसमें सवार होकर उसे ले जाता हुआ नजर आ रहा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
आपको बता दें कि मामला गढ़ रोड का है जहां अंबेडकर नगर निवासी विजय गौतम पुत्र बाबूराम की गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। मौका पाकर एक संदिग्ध व्यक्ति ने गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया। जब परिवार को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588




























