हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बेटे शुभम केतन शर्मा ने हिमाचल में अपने परिवार और जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। शुभम केतन शर्मा पुत्र कुलभूषण शर्मा ने हिमाचल के हमीरपुर में स्थित एनआईटी में सिविल इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम स्थान हासिल कर टॉप किया है और गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
हापुड़ की नवज्योति कॉलोनी निवासी शुभम शुरू से ही मेधावी छात्रों में से एक हैं। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर में सिविल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग कोर्स में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
शुभम ने बताया कि उन्होंने हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित एक स्कूल से 10वीं और 12वीं कक्षा सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में इंद्रप्रस्थ कॉलेज से बीटेक कर एनआईटी हमीरपुर से मास्टर डिग्री हासिल की है। 25 वर्षीय शुभम के पिता सरकारी नौकरी करते हैं। शुभम ने बताया कि उनका चयन आईआईटी रुड़की में हो गया है जहां से वह पीएचडी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य एक प्रोफेसर बनना है। एनआईटी हमीरपुर से गोल्ड मेडल हासिल करने वाले शुभम को बधाई देने वालों का तांता लगा है और परिवार में खुशी की लहर है।


Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811























