👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कृषि कानूनों की वापसी के बाद किसान नेताओं और केंद्र सरकार एमएसपी और अन्य मांगों पर बनी सहमति से किसानों से बार्डर खाली करना शुरु कर दिया है। अपने-अपने घरों को लौट रहे किसानों का जगह-जगह स्वागत किया गया।
गाजीपुर से उत्तराखंड लौट रहे आंदोलनकारी किसानों का रविवार को यू.पी सिख मिशन हापुड़ की ओर से पुण्य वर्षा कर स्वागत किया गया। पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट टोल टैक्स पर रालोद पदाधिकारियों ने आंदोलनकारी किसानों के लिए जलपान आदि की व्यवस्था की। आंदोलनकारी किसानों के चेहरों पर खुशी नजर आ रही थी।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






















