👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिस पर हापुड़ नगर कोतवाली में 14 मुकदमे दर्ज हैं। आपको बता दें कि पुलिस थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि इस दौरान उसका सामना हिस्ट्रीशीटर सन्नाटा से हो गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी हापुड़ का रहने वाला है जिस पर
हत्या, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333





























