हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने शादी की रात दहेज में बीस लाख रुपए और लग्जरी कार मांगने वाले दुल्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने सुशील कुमार पुत्र जगदीश के खिलाफ 3/4 दहेज अधिनियम तथा आईपीसी की धारा 498-ए तथा 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
मौहल्ला गांधी विहार निवासी प्राचार्य सरजीत सिंह की बेटी भावना उर्फ नेहा की शादी संभल के असमौली निवासी सुशील कुमार पुत्र जगदीश के साथ तय हुई थी। बता दें कि सुशील उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है जो कि बरेली में तैनात है। दूल्हन के पिता का कहना है कि नौ दिसंबर को शादी की रात दुल्हे ने दहेज में फॉर्च्यूनर कार और बीस लाख रुपए की मांग की। लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि वह सगाई में एक लाख रुपए कैश दे चुके हैं और शादी में होंडा अमेज कार दे रहे थे। जब दुल्हे ने मांग की तो उसकी इस मांग के आगे लड़की पक्ष ने झुकने से इंकार कर दिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी दुल्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884





























