हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ में स्थित शहीद स्तम्भ पर अखिल भारतीय सैनिक संस्था के तत्वावधान में तमिलनाडू के कुन्नूर में वायु सेना के हेलीकाप्टर क्रैश में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत जाबाज यौद्धाओं को उनके चित्र के समक्ष दीप व कैंडिल जलाकर फूल माला अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण कर शांति पाठकर भावभिनी श्रद्धांजलि प्रदान की गई।
इस दौरान पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज त्यागी, चौ. कुवर वीर फौजी, अशोक कुमार फौजी, सुभाष त्यागी, प्रेमपाल सिंह तोमर, नरेंद्र त्यागी, राहुल चौधरी, फतह सिंह रघुवंशी, सतेंद्र सैनी, त्रिलोक चंद्, अतुल बाल्मीकि, जुगल किशोर, कृष्णा शर्मा, मुस्कान, अफसा सिद्दकी, सदफ हसन, मंतशा सैफी, आकिल अहमद, सोनम आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333





























