हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में महिला के कानों के कुंडल और चेन छीनने वाला गैंग इन दिनों सक्रिय है। हालांकि पुलिस इस गैंग के आगे बौनी साबित हो रही है। शहर में पिछले दिनों से चैन झपटने, बातों में उलझाकर कुंडल निकलवाने वाला गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। लेकिन पुलिस के हाथ खाली है। यह झपटमार पुरुष और महिला दोनों को अपना निशाना बनाते हैं।
आपको ज्ञात हो कि 28 सितंबर को हापुड़ कोतवाली पुलिस ने फ्रीगंज रोड पर सैर कर रही महिला की चेन लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था। कुछ दिनों तक तो इन घटनाओं पर विराम लगा था लेकिन एक बार फिर झपटमार गैंग सक्रिय हो गया है। गैंग के सदस्य बाइक या स्कूट पर सवार होकर आते हैं और लोगों को अपनी बातों में उलझाकर उनसे या तो आभूषण उतरवा लेते हैं या फिर झपट लेते हैं। इन बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी हुई है।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333




























