👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को खेल गतिविधियों में बढ़ाने के लिए 497 स्कूलों में 35 लाख 75 हजार रुपए से खेल उपकरण खरीदे जाएंगे। स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि प्राथमिक विद्यालय में पांच हजार की दर से और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दस हजार की दर से भेजी जाएगी। जिस के निर्देश शासन ने जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कि जनपद में 291 प्राथमिक विद्यालय, 81 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 125 कम्पोजिट विद्यालय हैं। विद्यालय स्तर पर खेल सामग्री का चयन और क्रय करने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन होगा।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588






























