👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 दिसंबर से 20 दिसंबर तक पात्र राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन मिलेगा। एक सरकारी प्रेस नोट के अनुसार अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा जिसमें 20 किलोग्राम गेहूं व 15 किलोग्राम चावल शामिल है तथा पात्र गृहस्थी परिवारों को पांच किलोग्राम खाद्यान्न जिसमें 3 किलो गेहूं, 2 किलो चावल शामिल है। प्रति यूनिट निशुल्क रूप से एवं अंत्योदय व राशन कार्ड धारकों को 1 किलो ग्राम आयोडाईजद नमक, एक किलोग्राम चना, एक लीटर रिफाइंड ऑयल प्रति कार्ड निशुल्क रूप से वितरित किया जाएगा। इस अवधि में राशन की दुकानें सुबह 6:00 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी।
राशन कार्ड दुकानदारों को कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।



























