हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला अर्जुननगर निवासी 15 वर्षीय कार्तिक मेरठ की हापुड़-किठौर रोड पर कैंटर की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। बता दें कि कार्तिक पुत्र निकुंज गुरुवार को अपनी बहन को लेने गांव अटौला गया था। जहां उसकी मुलाकात अपने दोस्तों 14 वर्षीय जुबैर पुत्र हामिद निवासी मुंडाली तथा 14 वर्षीय जमील पुत्र हामिद निवासी श्यामपुर से हुई।
जुबैर अपनी बहन और जमील अपने भाई को लेने के लिए स्कूल आया था। छात्रों की परीक्षा चल रही थी ऐसे में तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर निकल पड़े। दोपहर के समय जैसे ही तीनों शफियाबाद लोटी पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कार्तिक के घर में परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।




























