हापुड़, सीमन (hapurnews.com): इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट कालेज, जरौठी हापुड़ में तमिलनाडू के कुन्नूर जिले में हुए हेलीकाप्टर क्रैश दुर्घटना में शहीद देश के सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य 13 सहयोगियों के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को शोक श्रद्धांजलि सभा की गई। श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए डा. विकास अग्रवाल, डा. विपिन गुप्ता, दीपक बाबू, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए दुख व्यक्त किया औऱ कहा कि वीर सैनिकों की आकस्मिक मृत्यु के कारण देश को जो क्षति हुई है उससे पूरा देश दुखी है। सीडीएस ने भारतीय सेना को व्यवसायिक सेना बनाया तथा मयांमार में पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और एअर स्ट्राइक के कार्यान्वयन में महत्पूर्ण भूमिका निभाई। उनकी योग्यातों और उपलब्धियों को देखते हुए 1 जनवरी 2020 को सरकार ने रावत को चीफ आफ डिफेंड स्टाफ का पदभार दिया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ छात्र-छात्राओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि समर्पित की।





























