हापुड़, सीमन (hapurnews.com): देश के पहले सीडीएस जनरल डॉ बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 सैनिकों के निधन पर हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ ने शोक व्यक्त करते हुए गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है।
एसोसिएशन के सचिव रविंद्र सिंह निमेष ने बताया कि गुरुवार की सुबह बार के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में यह फैसला लिया गया। इस दौरान प्रस्ताव का समर्थन दिनेश त्यागी, पराग प्रकाश सक्सेना, उदय सिन्हा आदि ने किया।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588
























