हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लाक के अंतर्गत आने वालीं पंचायत भोवापुर मस्तान नगर में सर्विस रोड पर लगने वाली मंगलवार की पैठ से स्थानीय लोगों और राहगीरों को बेहद समस्या का सामना करना पड़ता है जिसके चलते पुलिस ने पैठ को यहां से हटवाकर रेलवे रोड पर भेजने की मुहिम शुरु की है। सर्विस रोड पर बाजार लगाया जाता है जिससे जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एनएचएआई के सर्विस रोड पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर सिंभावली पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में सर्विस रोड पर बैठकर सामान बेचने वाले दुकानदारों को यहां से हटा कर रेलवे रोड पर भेजने को लेकर मुहिम शुरू की जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























