हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही का घड़ा भरता जा रहा है लेकिन यह लोग हैं कि सुध लेने को तैयार ही नहीं है। कभी नगर पालिका के कर्मचारी ग्राउंड से सैल्फी भेज कर ड्यूटी पूरी कर लेते हैं तो कभी इन शौचायलों की साफ-सफाई पर सैंकड़ों रुपए खर्च करती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन टूटे और गिरे हुए शौचायलों पर नगर पालिका पैसा क्यों बर्बाद कर रही है जबकि कोई भी इन बदहाल अवस्था में पड़े शौचालय को इस्तेमाल में नहीं ले पाता।
नगर पालिका ने करोड़ों रुपयों की लागत से इन शौचालयों का निर्माण कराया। लेकिन मेरठ रोड और मीनाक्षी रोड पर बदहाल अवस्था में पड़े और लेटे यह शौचालय अपनी हालत पर आंसू बहा रहे हैं। भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने भी नगर पालिका को आड़े हाथों लिया है।
नगर पालिका ने लोगों के धन से इन शौचायलों का निर्माण तो किया लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। हां लेकिन एक बात है कि इन शौचालयों की देखरेख और साफ-सफाई में कर्मचारियों को लगातार भुगतान हो रहा है। लगातार पैसा दिया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है जो साफ दिखाई दे रही है। साफ-सफाई में भी अब घोटाले की बूं आने लगी है जिसे नगर पालिका लगातार फिनाइल का स्प्रे कर दबाना चाहती है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































