हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाट माप विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को सिंभावली में चार धर्म काटो में गड़बड़ी मिलने के चलते जुर्माना लगाकर कांटा स्वामियों को नोटिस जारी किया है। विभाग के अधिकारियों ने सिंभावली शुगर मिल के पास लकड़ी तोड़ने वाले धर्म कांटो की जांच की। इस दौरान जांच के लिए पर्याप्त क्षमता के बाट मौके पर नहीं मिले जिससे अमन धर्म कांटा, शाही धर्म कांटा, गोयल धर्म कांटा और दया धर्म कांटा का चालान कर जुर्माना लगाया गया। साथ ही धर्मकांटा स्वामियों को नोटिस भी जारी किया गया है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811



























