👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश में सात दिसंबर को रोडवेज कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रोडवेज कर्मी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि परिवहन निगम के नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग सहित सभी कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इन कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की बकाया छह किश्तों का भुगतान करने, संविदा चालक और परिचालकों व दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए आदि।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041



























