जिलाधिकारी ने छात्रों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण के प्रमाण पत्र दीए










हापुड़,सू0वि0 (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में समस्त वर्गों के पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरुवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्वदशम्/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद हापुड़ में अध्यनरत् छात्र/छात्राओं को मुख्यमंत्री द्वारा पूर्वदशम् (कक्षा 9 व 10) में अनुसूचित जाति के 690, सामान्य वर्ग के 129, पिछड़ा वर्ग के 261 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 143 छात्र/छात्राओं तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति के 833, सामान्य वर्ग के 160, पिछड़ा वर्ग के 298 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 136 छात्र/छात्राओं को बटन दबाकर डी.बी.टी. के माध्यम से धनराशि स्थानान्तरित की गयी। इस अवसर पर जिला अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हापुड़ के एनआईसी में छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति शुल्क पूर्ति के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक सरोज, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जनपद के शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत् छात्र/छात्रा सहित समस्त सम्बन्धित उपस्थित रहे।








  • Related Posts

    वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

    🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।…

    Read more

    साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

    🔊 Listen to this साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारीहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलैक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय एक कार्यशाला का आयोजन…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

    वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

    साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

    साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

    एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

    एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

    कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

    कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

    पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

    पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

    भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

    भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में
    error: Content is protected !!