हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कुचेसर रोड चौपला के पास रेलवे लाइन पर बुधवार की रात को इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में नीलगाय फंस गई जिससे रेलवे ट्रैक प्रभावित हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह रेलवे का यातायात सुचारू कराया।
आपको बता दें कि दिल्ली से बरेली के बीच संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार की शाम करीब 8:00 बजे हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से आगे निकलते समय जैसे ही ट्रेन कुचेसर रोड चौपला के पास पहुंची तो ट्रेन के इंजन में एक नीलगाय फंस गई जिससे इंजन प्रभावित हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041
























