हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना ग्राम पंचायत द्वारा धौलाना ब्लॉक में साधन सहकारी समिति मार्ग का निर्माण शुरु हो गया है। यह मार्ग काफी समय से जर्जर स्थिति में था जिसके कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां सी सी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों को टूटी सड़क और जलभराव जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको बता दें कि करीब 11 लाख की लागत से इस सी सी रोड का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत धौलाना द्वारा किया जा रहा है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग स्थानीय काफी समय से उठा रहे थे। मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों को काफी समस्या आ रही थी लेकिन अब मार्ग का निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041
























