हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव देहरा में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, सीओ डा. तेजवीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे मौजूद रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने आगामी विधानसभा चुनाव पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी से अपील की। आयोजित बैठक में लोगों को विधानसभा चुनाव में पुलिस प्रशासन की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। एसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनावी प्रक्रिया के दौरान विघ्न न डालें।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811

























