हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा पर स्थित सूर्य विहार में स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि संदिग्ध व्यक्ति साइकिल चोर है जिसे उन्होंने रंगे हाथों पकड़ा है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
बता दें कि मामला बुधवार का है जब सूर्य विहार में एक संदिग्ध युवक लाल रंग की साइकिल लेकर जा रहा था। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने संदिग्ध को रोक लिया और उससे पूछताछ करने लगे। लेकिन इस दौरान संदिग्ध संतोषजनकर उत्तर नहीं दे पाया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की।
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















