👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान चालक बाल-बाल बच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को हटाया। आपको बता दें कि मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाते समय एक कंटेनर अज्ञात कारणों से एनएच 9 पर अनियंत्रित हो गया और पलट गया जिसके बाद सड़क पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को साइड कराया और यातायात सुचारु किया कराया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























