👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोगों को पर्यावरण संरक्षण व यातायात नियमों के पालन करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाली। रैली का आयोजन श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स पब्लिक हापुड़ ने किया जिसका शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सुनील अहलूवालिया, प्राचार्य पारुल शर्मा, प्रबंधक बृज मोहन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। एनसीसी कैडेट्स हाथों में बैनर लिए थे जिन पर वृक्षारोपण, ट्रैफिक कंट्रोल के स्लोगन लिखें। कैडेट्स ने करीब 250 पौधे भी लगाए और अतरपुरा चौपला पर ट्रैफिक रूल पालन करने हेतु नाटक का प्रदर्शन किया। एनसीसी कैडेट्स रैली को एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट प्रियंका शर्मा कर रही थी।





























