👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दहेज उत्पीड़न की खबरें लगातार मिल रही हैं। अब एक और खबर हापुड़ के महिला थाने से प्राप्त हुई है जिसमें एक विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करना व मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में हापुड़ के काजीवाड़ा के एक व्यक्ति ने बेटी के ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार हापुड़ के थाना देहात के गांव टयाला के अब्दुल कलाम व उसकी पत्नी और बेटी सहित पांच बेटों पर विवाहिता को दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप है। मामले की जांच महिला दरोगा अनुराधा चौधरी को सौंपी गई है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854





























