हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एस0एस0वी0 कॉलिज हापुड में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ0 ऋतु सिंह, डॉ0 राहुल धामा, डॉ0 संजय कुमार व डॉ0 जी0के0 शर्मा के निर्देशन में कॉलिज के छात्र एवं छात्राओं को सडक सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित दो दिवस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ0 सतीश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सडक सुरक्षा व यातायात नियमों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
लेखन स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं में सलोनी, शिवा, संजू ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में शिवा कुमार बी0ए0 प्रथम वर्ष ने पहला स्थान व शालू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























