हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित वैशाली कालोनी में पकड़े गए 14050 लीटर मिलावटी पैट्रोलियम पदार्थ का भंडारण करन के आरोपी सत्य प्रकाश अग्रवाल उर्फ सत्ते के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है और आरोपी फरार है। आरोपी के गोदाम को प्रशासन ने सील किया हुआ है।
आपकों याद होगा कि एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ एसएन वैभव पांडे ने पुलिस बल व आपूर्ति विभाग की टीम के साथ मंगलवार की रात को वैशाली कालोनी में एक लम्बे-चौड़े गोदाम पर छापा मारा, जहां मिलावटी पैट्रोलियम पदार्थ तैयार किए जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मौके पर 69 ड्रम अमिश्रित पैट्रोलियम पदार्थ से भरे ड्रम, दो आधे भरे ड्रम, प्लास्टिक केन जिनमें कुल 14050 लीटर अपमिश्रित पैट्रोलियम पदार्थ का भंडारण कर रखा था। फिलहाल पुलिस ने गोदाम पर सील लगा दी है।
आरोपी का उद्देश्य- पूर्ति निरीक्षक प्रीति रानी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि पैट्रोलियम पदार्थो को मिश्रित करके उनका भंडारण अवैध रुप से घनी आबादी के बीच गया है। भंडारण के पीछे कारोबारी का उद्देश्य नाजायज तरीके से धन कमाना है।
कौन है आरोपी- हापुड़ की पाश कालोनी श्रीनगर के एक आलीशान भवन का स्वामी है और वह परिवार के साथ उसमें रहता है। स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित मोदी अस्पताल के पास पैट्रोलियम पदार्थों के कारोबार का छोटा सा ठिकाना है, जो देखने में छोटा लगता है,परंतु कैरोसीन किंग कहलाता है।
गिरफ्तारी के डर से भूमिगत- गिरफ्तारी के डर से आरोपी सत्य प्रकाश अग्रवाल भूमिगत हो गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























