हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। 72 दिन बाद जनपद में किसी संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिंभावली क्षेत्र की एक महिला की पहले एंटीजन किट द्वारा जांच की गई। जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद महिला की आरटी पीसीआर जांच की गई जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है। वहीं लोगों की लापरवाही से कोरोना ने दस्तक दे दी है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811
























