👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.om) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रेड स्नेक (धामन) निकलने से गांव में हड़कंप मच गया। बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मद आजमपुर में अनिल त्यागी के घर मे एक दस फुट का रेड स्नेक( धामन) निकलने से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के रवि व भारत ने सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।





























