हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.om) : हापुड़ में सर्दी बढ़ने के साथ ही बदमाशों की सक्रियता भी बढ़ गई। बदमाश मेरठ रोड पर स्थित एक बैटरी की दुकान पर शटर उखाड़ कर करीब तीन लाख रुपए मूल्य की बैटरियां, इंवर्टर आदि किसी वाहन में लाद कर ले गए। इस दुस्साहसिक चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
हापुड़ की चंद्रलोक कालोनी के इमरान की मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर के नीचे भारत ट्रेडिंग कम्पनी नाम से बैटरी की दुकान है। दुकान पर नई व पुरानी बैटरियों का कारोबार होता है। रविवार की रात को किसी वक्त बदमाश आए और दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान में घुस गए। बदमाश दुकान से 25 नई बैटरी, 5 स्कैप बैटरी, 10 इंवर्टर आदि चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कीमत तीन लाख रुपए बताई गई है।
इस सनसनीखेज चोरी का इमरान को सोमवार की सुबह पता चला, जब वह दुकान पर पहुंचा। समझता है कि बदमाशों ने शटर उखाड़ने व माल ले जाने में किसी वाहन का प्रयोग किया है। चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811























